{"_id":"67f505cdcb741ad64f07f487","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-sikandra-rao-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 08 Apr 2025 04:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:47 PM IST
सार
रुबीना अपने घर में मृत पाई गई। परिवार वालों ने जब मरी पडी देखा तो चारों तरफ खलबली मच गई। मृत्यु का कारण क्या है इसको लेकर के कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नोखेल में रात आठ बजे एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस सब का पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रुबीना पत्नी चांद मोहम्मद 30 वर्ष निवासी मोहल्ला नोखेल अपने घर में मृत पाई गई। परिवार वालों ने जब मरी पडी देखा तो चारों तरफ खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी दिखाने ले गए थे जहां की चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण क्या है इसको लेकर के कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। मृतका का पति मजदूर है। तथा मृतका पर दो लड़के भी बताये गये हैं।
विज्ञापन