{"_id":"66bf8367d327364eb30c13e3","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-hasayan-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Fri, 16 Aug 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:20 PM IST
सार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी सुनहरीलाल ने अपनी पुत्री रैनू की शादी छह साल पहले गांव बांण निवासी अमरीश के साथ की थी। दो माह पहले रैनू के पति अमरीश की बीमारी से मौत हो गई थी। 16 अगस्त को रैनू की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मृतका रेनू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हसायन के बांण अब्दुलहईपुर में 16 अगस्त को 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी सुनहरीलाल ने अपनी पुत्री रैनू की शादी छह साल पहले गांव बांण निवासी अमरीश पुत्र नेकसेलाल के साथ की थी। दो माह पहले रैनू के पति अमरीश की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
16 अगस्त को रैनू की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो हो गई। बेटी की मौत के बारे में जब मायके वालों को पता लगा तो वह मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने बताया है कि बेटी के ससुराल वालों उसकी मौत की वजह सर्प के डसने से बताई थी, लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन