{"_id":"69ae8d1327707ecd810ec92d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-chirayal-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 09 Mar 2026 02:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:35 PM IST
सार
विवाहिता को शादी के पांच साल हो गए थे, पर उसके कोई संतान नहीं हुई। पति बाहर नौकरी करता है। विवाहिता ने कमरे में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत गांव चिरायल में 9 मार्च सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किबाड़ तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गंथरी शाहपुर निवासी कृपाल सिंह की 28 वर्षीय बेटी लक्ष्मी देवी की शादी गांव निवासी मंटू के साथ हुई थी। मंटू दो भाई हैं। मंटू अपने भाई के साथ फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों भाई घर पर नहीं थे। रात में लक्ष्मी देवी खाना खाकर अपने कमरे में चली गई ।
विज्ञापन
9 मार्च सुबह जब वह सोकर नहीं उठी तो घर में उसके सास-ससुर ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। झरोखे में से देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका हुआ था। कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किबाड़ तोड़कर विवाहिता का शव घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
लक्ष्मी की शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं, पर उनके कोई संतान नहीं। घटना के बारे में कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के मायकेवालों को सूचित कर दिया गया है।