फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   market opening time change 3 time in a day

बाजार खोलने को लेकर 24 घंटे में तीन बार बदला निर्णय

Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
market opening time change 3 time in a day
बाजार खोलने को लेकर मंथन करते एसडीएम, सीओ और ईओ। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के ऑरेंज जोन में आने के बाद बाजार खोलने को लेकर स्थानीय प्रशासन कोई निर्णय नहीं कर पा रहा है। 24 घंटे में तीन बार बाजार खोलने को लेकर निर्णय बदले जाने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि व्यापार खोलने के हक में फैसला न दिया तो आंशिक तौर पर खुल रहे बाजार को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
बता दें कि नगर के ऑरेंज जोन में आने के बाद दो तीन दिन से बाजार सुबह दस से छह बजे तक खुल रहा था। मंगलवार को एसडीएम विजय शर्मा ने पालिका कार्यालय में बैठक के बाद सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बाजार खोलने के मामले को हरी झंडी दी। इसके बाद मंगलवार को ही शाम में एसडीएम ने बताया कि बाजार सुबह: सात बजे से 11 बजे तक खुलेंगे। उसके बाद मंगलवार की रात्रि में पुन: फैसला लिया गया कि बाजार पहले की ही तरह सुबह दस से शाम छह बजे तक खुलेंगे। एक ही दिन में तीन बार निर्णय लेने से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

सिर्फ गैर प्रतिबंधित दुकानें ही खुलेंगी
इधर, बुधवार की दोपहर में पुन: पालिका कार्यालय में बैठक ली गई। इसमें एसडीसम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव कुमार, ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि बाजार में केवल गैर प्रतिबंधित दुकानें सुबह दस से लेकर शाम पांच तक खुलेंगी। प्रतिबंधित दुकानें नहीं खुलेंगी। यहां पर व्यापारियों ने कहा कि हम सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि निर्णय बार-बार क्यों बदले जा रहे हैं। दो दिन से सभी ट्रेड के व्यापारी दुकानें खोल रहे थे अब उन पर पुन: प्रतिबंध लगाने का क्या औचित्य है। इस पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, संजीव महाजन, विशाल वार्ष्णेय आदि ने कहा कि सरकार खुद अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिए व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। बाजार खुलेंगे तो सरकार को जीएसटी सहित अनेक कर मिलेंगे साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन स्थानीय प्रशासन स्पष्ट निर्णय नहीं कर पा रहा है जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि यह व्यापारियों का उत्पीड़न है तथा उन्हें आंदोलन करने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed