फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   market open during weekly lock

नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुलीं दुकानें

Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
market open during weekly lock
सादाबाद में बंदी के दिन खुली दुकानों को बंद कराते श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मौहम्मद आजम - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद में साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ नगर पंचायत और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई की। दुकानदार शटर बंद कर इधर उधर भागने लगे। आगे नगर पंचायत की टीम मोर्चा संभाले हुए थी तो उनके पीछे श्रम प्रवर्तन अधिकारी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए थे। उन्होंने दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई और सख्त चेतावनी दी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि बुधवार के दिन सादाबाद में साप्ताहिक बंदी का दिन है। इस दिन पूर्ण रूप से बाजार बंद रहना है। इस दिन अगर कोई दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, ईओ लल्लनराम की देखरेख में नगर पंचायत की टीम ने भी दुकानों को बंद कराया और साप्ताहिक बंदी का पालन करने की सख्त हिदायत दी। ढकेल वालों को भी बाजार से हटाया गया। टीमों के जाने के बाद शाम को बाजारों में फिर से लोग अपनी दुकानें खोलकर बैठ गए। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वालों के नाम नोट किए गए हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed