{"_id":"5d4dc58e8ebc3e6cb370e28c","slug":"march-march-out-on-the-city-on-august-revolution-day-hathras-news-ali210607728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति दिवस पर निकाला शहर में पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति दिवस पर निकाला शहर में पैदल मार्च
विज्ञापन

कुर्बानियों से भरा पड़ा है कांग्रेस का इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अगस्त क्रांति दिवस के कांग्रेस सेवादल द्वारा शहर में पैदल मार्च निकाला गया। यह शहर कांग्रेस कमेटी के पसरट्टा बाजार से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ वापस कार्यालय पहुंचा।
इससे पहले शहर कांग्रेस कार्यालय के पसरट्टा बाजार पर एक विचार गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता सेवादल के जिला चीफ जय शंकर पाराशर व संचालन शहर चीफ आरके राजू ने किया। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश पचौरी ने कहा कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है, जिसका इतिहास कुर्बानियों से भरा पड़ा है। अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से इस भारतवर्ष को यदि किसी ने मुक्त कराया था तो वह कांग्रेस पार्टी ने कराया था। हमने सदैव देश के हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी कांग्रेस पार्टी देश के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
नारायण प्रसाद पिपल एवं गिरिराज सिंह गहलोत ने कहा कांग्रेस ने सदैव सत्य बोला है और सत्य के लिए लड़ाई लड़ी है और आज भी सत्य पर खड़ी है चाहे सत्ता मिले ना मिले लेकिन सत्यता का रास्ता कांग्रेस कभी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, संजय कप्तान, अनिल रावत, कपिल नरूला, आकाश पौरूष, मोहम्मद अजीज आदि मौजूद थे।