फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   many veteran leader and his relative participated in panchayat election

कई राजनीतिक दिग्गज, उनके परिजन आजमाएंगे चुनाव में किस्मत

Sat, 27 Mar 2021 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
many veteran leader and his relative participated in panchayat election
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन के साथ राजनेताओं की तैयारी भी जोरों पर है। इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक पहुंचने के लिए जिले के कई राजनीतिक दिग्गज और उनके परिजन इस चुनाव में ताल ठोकेंगे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार के कई सदस्य फिर चुनाव लडे़ंगे तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव भी चुनाव लड़ेंगी। इन दिग्गजों ने अपने वार्ड भी तय कर लिए हैं और सघन प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इस बार भी सियासी घमासान होगा। इसकी वजह यह है कि यह पद इस बार भी अनारक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर इस जिले में ज्यादातर समय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार का ही कब्जा रहा है। इस बार भी उपाध्याय परिवार के कई सदस्य चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार भी उनके परिवार के चार सदस्य जिला पंचायत सदस्य थे। इस बार भी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय और उनके छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

विनोद उपाध्याय का कहना है कि वह वार्ड नंबर 20 व वार्ड नंबर 16 से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय वार्ड नंबर 21 से चुनाव लड़ेंगी। विनोद उपाध्याय का कहना है कि वह जिला पंचायत का चुनाव अध्यक्ष पद के लिए ही लड़ रहे हैं। उनके भाई रामेश्वर उपाध्याय का कहना है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि उनकी पत्नी कल्पना उपाध्याय वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना है कि उनके बेटे चिरागवीर व पत्नी सीमा उपाध्याय चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का कहना है कि उनकी पत्नी ओमवती यादव वार्ड नंबर चार से चुनाव लड़ेंगी। वैसे तीन से भी तैयारी है। उनका भतीजा वार्ड नंबर पांच से चुनाव से लड़ेगा। इधर, भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा का कहना है कि उनकी पत्नी क्षमा शर्मा ने वार्ड नंबर 14 से चुनाव के लिए भाजपा से आवेदन किया है। उनकी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है। बहरहाल, कुछ और राजीतिक दिग्गज और उनके परिजन इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे और उन्होंने अपने वार्ड भी लगभग तय कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed