फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many Students of Hathras select in PCS

जिले के कई युवाओं को पीसीएस में हुआ चयन

Fri, 11 Sep 2020 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Many Students of Hathras select in PCS
अनुभव उपमन्यु। - फोटो : HATHRAS
शहर व देहात के कई युवाओं ने पीसीएस 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसकी जानकारी जैसे ही उनके परिजनों व परिचितों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। इसमें दो युवक मुरसान के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में चैतन्य धाम कॉलोनी निवासी पीके शर्मा के बेटे अनुभव उपमन्यु ने पीसीएस 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनुभव के पिता पीके शर्मा शहर की ही एक बैंक की शाखा से मैनेजर पद से हाल में ही रिटायर हुए है। अनुभव ने अपनी 12 वीं तक की पढ़ाई शहर के संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज से ही। उसके बाद उन्होंने बीटेक किया। कुछ माह उन्होंने सर्विस भी की। इसके बाद वह आईएएस की तैयारी में जुट गए। उन्होंने पीसीएस 2018 की परीक्षा भी दी थी। इसे उन्होंने उत्तीर्ण कर लिया है।
विज्ञापन

वह फिलहाल दिल्ली में ही रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। पीसीएस में चयन होने उनके घर पर पूरे दिन काफी खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों को उनके परिचितों ने बधाई दी। वहीं विकास खंड मुरसान के दो गांव के दो युवकों का पीसीएस में चयन हुआ है। यह बात जैसे ही युवकों के परिवार व उनके चहितों को पता चलते ही लोगों द्वारा उन्हें फोन के माध्यम से व घर पहुंचकर बधाइयां दी गईं। मुरसान के गांव खुटीपुरी निवासी डॉ. सूरज कुमार पुत्र रामप्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने ख़ाद्य विभाग में नौवीं रैंक हासिल की है। वहीं मुरसान के गांव महमूदपुर ब्राह्मण निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि उनकी उन्नीसवीं19वीं रैंक आई है। उनके पिता दाऊदयाल शर्मा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनका डीएसपी पद पर चयन हुआ है। जितेंद्र के चयन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें गांव जाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी के लिए शीलेंद्र का चयन
यूपी लोकसेवा आयोग पीसीएस 2018 के नतीजे घोषित हो गए हैं। क्षेत्र के गांव सिखरा के छात्र का जिला सूचना अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। छात्र की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
शीलेंद्र शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा ने आगरा कॉलेज से स्नातक व परास्नातक किया था। वह अब पीएचडी कर रहे हैं। शीलेंद्र ने प्रयागराज में रहकर पीसीएस की तैयारी की थी। उनका चयन जिला सूचना अधिकारी के लिए हुआ है। ग्रामीणों ने शीलेंद्र की सफलता पर उनके परिवार को बधाई दी।

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं योगेंद्र
गांव बहादुरपुरभूप के एक होनहार युवक ने पीसीएस 2018 के जारी हुए परिणाम में सफलता प्राप्त की है। उनका चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है।
गांव निवासी खमानी सिंह के बेटे योगेंद्र कुमार फोन पर हुई वार्ता के दौरानबताया कि वाणिज्य कर अधिकारियों में उन्हें 98 वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने दिल्ली में रहकर तैयारी की थी। योगेंद्र ने 10वीं रोशन लाल स्कूल सादाबाद और इंटर की पढ़ाई रामसरनदास इंटर कॉलेज से की थी। आगरा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह एलएलबी भी कर रहे हैं। उनका सपना है कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करें।

जितेंद्र शर्मा।

जितेंद्र शर्मा।- फोटो : HATHRAS

डॉ.सूरज कुमार।

डॉ.सूरज कुमार।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed