{"_id":"6086f40a8ebc3e8dc314bd67","slug":"many-people-detained-on-charges-of-siege-and-sabotage-of-kotwali-shaphu-news-ali2619414140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के घेराव एवं तोड़-फोड़ के आरोप में कई लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के घेराव एवं तोड़-फोड़ के आरोप में कई लोग हिरासत में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
16 अप्रैल को गांव थरौरा के एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा पीटने के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस संघन पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है।
बता दें कि 16 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव होने के बाद पुलिस ने गांव थरौरा के प्रधान प्रत्याशी को फर्जी वोटिंग के आरोप में हिरासत में लिया था। एक पुलिस कर्मी ने उसकी पिटाई की थी। पिटाई में घायल होने के बाद किसी ने उसके मरने की झूठी अफवाह फैला दी।
इस अफवाह ने आग में घी का काम किया और गुस्साई भीड़ कोतवाली पर टूट पड़ी। भीड़ ने जमकर तोड़ फोड़ की। कुछ पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की। बाद में डीएम-एसपी के साथ अन्य थानों की पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 35 ज्ञात एवं 150 अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।