{"_id":"653e81ae441a4484f301cbe5","slug":"many-people-detained-in-theft-incidents-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरी की घटनाओं में कई लोग हिरासत में, जल्द होगा चोरियों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरी की घटनाओं में कई लोग हिरासत में, जल्द होगा चोरियों का खुलासा
Sun, 29 Oct 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:31 PM IST
सार
22 अक्तूबर की रात गांव मई में शीतगृह कारोबारी के यहां से बदमाश लाइसेंसी रिवॉल्वर, करीब सवा लाख की नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। इसके अगले दिन 23 अक्तूबर की रात बिसावर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के घर में बने कारखाने से बदमाश 60 किलो चांदी और दो लाख 68 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के बिसावर में बीते दिनों हुई बड़ी चोरियों का पुलिस बहुत जल्द खुलासा कर सकती है। संदेह में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें कई दिन से भागदौड़ कर रही थीं।
विज्ञापन
22 अक्तूबर की रात गांव मई में शीतगृह कारोबारी के यहां से बदमाश लाइसेंसी रिवॉल्वर, करीब सवा लाख की नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए थे। इसके अगले दिन 23 अक्तूबर की रात बिसावर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के घर में बने कारखाने से बदमाश 60 किलो चांदी और दो लाख 68 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने में जुट गई थीं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। संदेह पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन