{"_id":"5f4e83d48ebc3e54a6503ae1","slug":"many-officer-and-employee-were-absent-during-inspection-wages-stop-hathras-news-ali2426946118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई अधिकारी व कर्मचारी मिले निरीक्षण में गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई अधिकारी व कर्मचारी मिले निरीक्षण में गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने मंगलवार को कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें कई अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण से इन कार्यालयों में खलबली मची रही।
सीडीओ ने मंगलवार को सुबह सवा दस बजे के लगभग उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां उन्हें उपायुक्त का प्रभार देख रहे सहायक उपायुक्त दुष्यंत कुमार के अलावा कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। सीडीओ ने जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां सहायक सेवा योजन अधिकारी भी आ गए। सीडीओ ने उन्हें भविष्य में समय से कार्यालय उपस्थित रहने के निर्देश दिए। खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी उन्हें गैरहाजिर मिले। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी का भी एक दिन वेतन रोकने के आदेश दिए।