फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manoj Chaowdhry elected AAP legislative area president

मनोज चौधरी बने आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष

Thu, 06 Aug 2020 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Manoj Chaowdhry elected AAP legislative area president
आम आदमी पार्टी की बैठक में नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राया रोड स्थित स्थित एदलपुर हाउस पर आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मनोज चौधरी को सादाबाद विधानसभा अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, 20 अन्य लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। सभी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार हाथरस जिले में जनता की आवाज को उठाने का काम कर रही है। लोगों की समस्याओं के लिए उच्च स्तर तक लड़ाई लड़ रही है। किसान व मजदूरों के हित में समय समय पर आंदोलन किए जा रहे हैं। आप ही एक ऐसी पार्टी है जो कि धर्म जाति से कोई वास्ता नहीं रखती। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, इसे सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठन मजबूत हो, इसके लिए ई. मनोज चौधरी पुत्र सुखवीर चौधरी को पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, इनसे नौ जुलाई तक नगर व ब्लाक की कार्यकारिणी गठित करने की अपेक्षा की गई है, जबकि प्रमोद शर्मा, अश्वनी, प्रेम सिसौदिया, राम चौधरी, मोहन त्यागी, विवेक चौधरी, हयात खां, पुरुषोत्तम सिंह, श्याम, वीरू चौधरी, जितेंद्र सिंह, रनवीर चौधरी, मानवेंद्र सिंह, मनीरमन, पुष्पेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि ने पार्टी की सदस्यता ली है। मौके पर जिला महासचिव नीरज कुमार, जिला सचिव हरिमोहन सारस्वत एडवोकेट व अन्य काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed