Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manager's body found hanging in shoe showroom warehouse

Hathras News: जूता शोरूम के गोदाम में फंदे पर लटका मिला मैनेजर का शव

Sun, 08 Jun 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Manager's body found hanging in shoe showroom warehouse
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित एक जूता शोरूम के मैनेजर भुवनेश उर्फ रजत (23) का शव शोरूम के गोदाम में फंदे पर लटका मिला। वह आगरा के कालिंदी विहार के थाना शाहदरा के निवासी थे। मृतक के पिता रविंद्र सिंह ने उत्पीड़न कर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व शहर में यह शोरूम खुला था। रजत प्रतिदिन आगरा से शोरूम में नौकरी करने आते थे। शनिवार की दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर रजत शोरूम के गोदाम में गए और वापस नहीं लौटे। शोरूम में मौजूद सेल्स मैनेजर रूपेश जब उनको देखने गोदाम में गए तो यहां रजत फंदे से लटके थे। यह देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और वह दौड़कर बाहर की तरफ आए।
विज्ञापन

रूपेश ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा और सेल्स मैनेजर से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश ने पुलिस को बताया कि मैनेजर के एक लड़की से संबंध थे। इस वजह से वह अक्सर परेशान रहते थे। घटना के दिन भी उनकी प्रेमिका से बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह तनाव में थे। कुछ दिन पहले उनका पंजाब के होशियारपुर ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तीन भाइयों में रजत सबसे बड़े थे। इधर, रजत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
-----
अलीगढ़ रोड स्थित जूता शोरूम के मैनेजर का शव गोदाम में फंदे पर लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सदर
-----
व्हाट्स एप कॉल के जरिये लाइव था मृतक
मृतक रजत फोन पर बात करते हुए शोरूम के अंदर घुसे थे। फंदे पर झूलने के दौरान वह वीडियो कॉल पर थे। अब पुलिस इस पहलू पर भी इस मामले की जांच कर रही है। वीडियो कॉल कहां से चल रही थी, यह अभी सवाल बना हुआ है।

-----
शोरूम की सफाई करने वाले कपड़े से लगाया फंदा
सेल्स मैनेजर रूपेश ने बताया कि जब रजत अंदर गोदाम में जा रहे थे तो उन्होंने कई बार शोरूम को साफ करने वाले कपड़े के बारे में पूछा। रजत ने जब कपड़ा मांगा तो उन्हें लगा कि रजत अंदर कुछ देर लेटकर आएगा। करीब 45 मिनट तक जब रजत नहीं लौटे तो उन्होंने गोदाम में जाकर देखा। वहां उनको फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed