{"_id":"5e31eee58ebc3e4b4e198486","slug":"man-shooted-to-farmer-while-take-caring-at-field-hathras-news-ali225296444","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंद राम के निकट खेत की रखवाली कर रहे असरोई निवासी युवक को किसी ने गोली मार दी। युवक घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा मिला। जिसे परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। लाखन (23) पुत्र मुन्ना सिंह निवासी थाना इगलास जनपद अलीगढ़ का खेत कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंद राम के निकट है।
बुधवार की देर रात को लाखन अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी और फिर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लाखन घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा हुआ था। घायल को परिजन हाथरस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार जारी है। गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी हमें कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है।