फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man put inflamble things on his wife, she burnt

पत्नी ने पति पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा झुलसा

Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
man put inflamble things on his wife, she burnt
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी युवक के ऊपर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगोली में उसकी पत्नी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे युवक का चेहरा झुलस गया। यहां से युवक अपने गांव वहां पर पहुंच कर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इगलास रोड स्थित गांव टुकसान निवासी 22 वर्षीय बनवारी पुत्र छोटेलाल की शादी नवंबर 2019 में आगरा से हुई। बनवारी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। आए दिन बनवारी से दूर रहने लगी। वह काफी दिनों से आगरा ही रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार को बनवारी की पत्नी की बुआ के गांव गंगोली में तेरहवीं का कार्यक्रम था। निमंत्रण आने पर बनवारी भी गंगोली कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बनवारी का आरोप है कि रात को करीब 10:00 बजे उसकी पत्नी उसके पास आई और कहने लगी कि चाय पी लो। बनवारी ने जैसे ही रजाई से अपना चेहरा बाहर निकाला तो पत्नी ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। सोमवार सुबह बनवारी अपने गांव टुकसान पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बनवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed