{"_id":"5ebc42548ebc3e90571a3a9d","slug":"man-hanged-hathras-news-ali2336059119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने लगाई फांसी
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। उक्त किशोर ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
17 वर्षीय गोपाल सिसौदिया पुत्र रामखिलाड़ी सिसौदिया ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। बुधवार की सुबह उसका शव घर के ही एक हिस्से में पड़े टीनशेड की एंगल से फंदे पर लटका हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ और फिर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि पूछताछ व छानबीन में यह बात सामने आई है कि पशुओं को सानी लगाने की बात को लेकर इस किशोर की मां ने उसे थोड़ा डांट दिया था और इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।