{"_id":"6518286202b780d84b0edc44","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-kasganj-mathura-marg-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 30 Sep 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:23 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार की सुबह घर से किसी काम से बाहर जाने की कहकर निकले थे। इस बीच वह कलेक्ट्रेट के निकट कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेल मार्ग के निकट शनिवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। अलीगढ़ जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार की सुबह घर से किसी काम से बाहर जाने की कहकर निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच वह कलेक्ट्रेट के निकट कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। मुरसान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि योगेंद्र के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन