{"_id":"65c62b7a9a8c59cf7f069dbf","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-family-members-are-crying-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का है रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का है रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 09 Feb 2024 07:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:11 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के खेरिया निवासी युवक कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बिना बताए ही घर से चला जाता था। खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के खेरिया निवासी 27 वर्षीय श्रीकांत पुत्र नेम सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह घर पर बिना बताए कहीं भी निकल जाता था। 9 फरवरी की सुबह खेरिया के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन