फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man died in road accident, one man injured

वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Thu, 14 Jan 2021 10:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
man died in road accident, one man injured
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के सिकंदराराऊ रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के निकट दो बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां पर एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बृहस्पतिवार की देर शाम को पप्पू (50 वर्ष) पुत्र मोहनलाल अवधेश पुत्र विनोद कुमार निवासी जोगीपुरा कोतवाली हाथरस गेट बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। इस बीच सिकंदराराऊ रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से पप्पू को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में पप्पू की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed