{"_id":"5efb921d8ebc3e42bb684a8a","slug":"man-died-in-road-accident-in-aligarh-sasni-news-ali2374804191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी के युवक की अलीगढ़ में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी के युवक की अलीगढ़ में हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
इगलास रोड निवासी एक युवक की अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने इगलास रोड स्थित अपने निवास पर शव का अंतिम संस्कार किया है।
दरअसल जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी विष्णु (22) पुत्र गुलवीर वर्तमान में सासनी के इगलास रोड पर मकान बनाकर परिवार सहित निवास करता चला आ रहा था। सोमवार को वह अपने काम से बाइक से छर्रा जा रहा था। थाना बरला के निकट एक मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव को लेकर परिजन अपने पैतृक निवास इगलास रोड लेकर आए जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया है। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।