{"_id":"600717028ebc3e2c4b715bb2","slug":"man-died-in-road-accident-hathras-news-ali254179668","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलेसर रोड पर गांव लाढ़पुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तिपहरा निवासी सुरजीत (30 वर्ष) पुत्र सौदान सिंह मंगलवार की देर शाम को बाइक पर सवार होकर जलेसर की ओर जा रहे थे। इस बीच लाढ़पुर-जलेसर रोड पर नगला ब्राह्मण के निकट सुरजीत ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी गई। एसएचओ राजीव यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।