{"_id":"5eebb6498ebc3e42bd4d98c5","slug":"man-dead-in-road-accident-sasni-news-ali236478011","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक एवं बाइक की भिडंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक एवं बाइक की भिडंत में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
हाईवे पर पराग डेयरी के निकट टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नवीन कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, ग्राम तसींगा थाना सादाबाद निवासी 50 वर्षीय होरी लाल पुत्र रेवती लाल अपनी बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे ससुराल ग्राम खेड़ा फिरोजपुर जा रहे थे। जैसे ही वे आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के निकट टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पहुंचेे अलीगढ़ की तरफ से हाथरस आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार होरीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद राहगीरों की सहायता से वाहन एवं शव को हटा कर आवागमन सुचारू कराया। मौत की सूचना पर मृतक के परिवार गांव तसींगा में कोहराम मचा है। ससुराल के गांव खेड़ा फिरोजपुर में रूदन मचा है।