{"_id":"653d2f9cd75553bc660ffa54","slug":"male-skeleton-found-lying-in-empty-tank-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाली टैंक में पड़ा मिला नर कंकाल, फैली सनसनी, पहुंची पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाली टैंक में पड़ा मिला नर कंकाल, फैली सनसनी, पहुंची पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम
Sat, 28 Oct 2023 09:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:28 PM IST
सार
मेंडू रोड स्थित बिजली काटन मिल के आवासीय परिसर में एक टैंक में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। इलाके में लंबे समय से लोगों का आवागमन नहीं होता है। हालांकि यहां बच्चे खेलने के लिए चले जाते थे। एक बच्चा वहां गया तो उसे खाली पड़े टैंक में नरकंकाल दिखाई दिया।
विज्ञापन
मेंडू रोड पर कुएं में कंकाल मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में मेंडू रोड स्थित बिजली कॉटन मिल के एक खाली आवासीय परिसर में टैंक में 28 अक्तूबर को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस और डॉग स्कॉयड की टीम पहुंच गई। साक्ष्य संकलित करने के बाद पुलिस ने कंकाल को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मेंडू रोड स्थित बिजली काटन मिल के आवासीय परिसर में एक टैंक में लंबे समय से ताला लगा हुआ है। इलाके में लंबे समय से लोगों का आवागमन नहीं होता है। हालांकि यहां बच्चे खेलने के लिए चले जाते थे। एक बच्चा वहां गया तो उसे खाली पड़े टैंक में नरकंकाल दिखाई दिया। इस पर बच्चे ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब आठ फीट गहरे गढ्ढे में नर कंकाल पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कंकाल काफी पुराना शव है। इसपर किसी की निगाह नहीं पड़ी और फिर यह कंकाल में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने खाली पड़े टैंक से कंकाल बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए। वहां डाग स्क्वायड भी बुला लिया गया। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन