फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Making online ration cards started process closed for a month

Hathras News: शुरू हुए ऑनलान राशन कार्ड बनने, एक महिने से बंद थी प्रक्रिया

Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:26 PM IST
सार

ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर फिर से राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। जरूरतमंद नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Making online ration cards started process closed for a month
राशन कार्ड - फोटो : file photo

विस्तार

करीब एक माह से ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर नए राशन आवेदन की प्रकिया बंद चल रही थी। इसे लेकर पिछले दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित की थी। अब एक बार फिर राशन कार्ड आवेदन की प्रकिया फिर से शुरू करा दी गई है। जरूरतमंद से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


शासन की ओर से हाथरस में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंदों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण हर माह किया जाता है। इसके लिए राशन कार्ड बनवाना पड़ता है। बीते एक माह से जिले में ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल बंद होने के कारण आवेदक नए राशन कार्ड बनावाने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं व उच्चाधिकारियों को आवेदन प्रकिया न चलने के बारे में अवगत कराया गया। अब ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर फिर से राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। जरूरतमंद नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की प्रकिया सुचारू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed