फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Makeup kits have replaced traditional makeup boxes.

Hathras News: परंपरागत शृंगारदानी की जगह ली मेकअप किट ने

Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Makeup kits have replaced traditional makeup boxes.
एक दुकान से मेकअप किट खरीदती युवती। संवाद 
शादी-विवाह की खरीदारी से बाजारों में रौनक है। रस्मों के तहत दुल्हन की शृंगारदानी खरीदने की परंपरा आज भी जारी है, लेकिन इसका स्वरूप बदल चुका है। अब शृंगारदानी की जगह आधुनिक मेकअप किट ने ले ली है, जो दुल्हनों की पसंद बन रही है।
विज्ञापन




पहले दूल्हा पक्ष की ओर से दुल्हन को शृंगारदानी भेंट की जाती थी, जिसमें सौंदर्य उत्पाद रखे जाते थे। वहीं अब दुल्हन खुद अपनी पसंद के अनुसार आधुनिक मेकअप किट तैयार करा रही हैं। कई मामलों में ससुराल पक्ष भी दुल्हन की पसंद को ध्यान में रखकर ही यह किट खरीद रहा है।
विज्ञापन



बाजार में उपलब्ध ये आधुनिक किट ब्रीफकेस स्टाइल में आती हैं, जिनमें सौंदर्य उत्पादों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शामिल होते हैं। क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक, काजल के अलावा अब फेस प्राइमर, कंसीलर, फाउंडेशन, हाईलाइटर, मस्करा, आई शैडो जैसे उत्पादों के साथ हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कलर भी इस किट का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कीमतों की बात करें तो शृंगारदानी 2 से 5 हजार रुपये में तैयार हो जाती थी, वहीं मेकअप किट की कीमत 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद दुल्हनों में इन किट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। कारोबारी शरद अग्रवाल का कहना है कि बदलते ट्रेंड और सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते दुल्हनें अब प्रोफेशनल मेकअप की ओर अधिक आकर्षित हो रही हैं, जिसके चलते ऐसी आधुनिक किट की बिक्री में इजाफा हो रहा है।




मेकअप किट में शामिल सामान

फेस प्राइमर, कंसीलर, फाउंडेशन, मेकअप बेस, मेकअप रिमूवर, कॉन्टूर स्टिक, हाईलाइटर, आईलाइनर, मस्करा, आई शैडो, नेल एक्सटेंशन किट, हेयर एक्सटेंशन किट, फेस वाइप्स, वेट टिश्यू, हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कलर जैसे उत्पाद अब किट का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed