फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mahapanchayat held over the circulation of a video showing a youth who had already apologized.

Hathras News: माफी मांग चुके युवक का वीडियो वायरल करने पर महापंचायत

Thu, 01 Oct 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held over the circulation of a video showing a youth who had already apologized.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने पर माफी मांगने वाले युवक का वीडियो जारी करने के खिलाफ एदलपुर के प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में महापंचायत हुई। पूर्व प्रधान भगत सिंह ने बताया कि जब युवक ने सार्वजनिक माफी मांग ली तो उसकी वीडियो सार्वजनिक करने की क्या जरूरत थी? इस बीच फैसला लिया कि वीडियो बनाने वाले नेता को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल दो दिन पहले एक युवक ने रालोद के नेताओं के खिलाफ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। केशवदेव उर्फ शेरू ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई जिसके बाद युवक ने सार्वजनिक माफी भी मांगी। उस वक्त यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसे भ्रामक वीडियो न डाले। यह पूरा घटनाक्रम किसी कार्यकर्ता ने वीडियो में रिकार्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। केशवदेव का कहना है कि जब युवक ने गलती स्वीकार कर ली और मामला शांत हो गया तो फिर दूसरा वीडियो जारी करना गलत है।
विज्ञापन

इस पर रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह का कहना है कि उनके किसी भी पदाधिकारी या फिर कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो जारी नहीं किया है। इस घटना में राजनीतिक साजिश रची जा रही है। कुछ सपा नेता जानबूझकर लोगों को भड़का रहे हैं और मामले को तूल दे रहे हैं। युवक के माफी मांगने के बाद मामला खत्म हो गया था। हमने उससे कुछ नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed