{"_id":"603aa1e98ebc3e76a43ddb75","slug":"mahamai-slavatnagar-sarai-underpass-clear-sikandhra-rahu-news-ali257390650","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामई सलावतनगर सराय पर अंडरपास की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामई सलावतनगर सराय पर अंडरपास की मिली स्वीकृति
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सांसद व पूर्व विधायक।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एनएच- 91 के महामई सलावतनगर सराय पर अंडरपास बनने की स्वीकृति मिल गई। शनिवार को सांसद ने इसका पूजन किया। इसके साथ ही जीटी रोड पर बसे गांव महामई सलावतनगर तथा सराय समेत दर्जनों गांवों के लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अंडरपास का पूजन करने पहुंचे सांसद व पूर्व विधायक का स्वागत किया।
बता दें कि एनएच- 91 निर्माण के लिए महामई सलावतनगर सराय पर से ऊपरगामी पुल बनाने का निर्णय लिया गया। लेकिन कुछ कारणों से जीटी रोड से महामई गांव वाले मार्ग को बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होने लगी थी। ग्रामीणों ने मांग रखी थी कि यहां अंडरपास बना दिया जाए ताकि लोगों को जीटी रोड तक पहुंचने में आसानी हो।
लेकिन, एनएच अथॉरिटी ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी। उसके बाद सत्यप्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह चौहान, बहोरी सिंह, योगेंद्र दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया। मामला जब सांसद, विधायक के पांस पहुंचा तो उन्होंने सामूहिक प्रयास किया। शनिवार को सांसद राजवीर सिंह दिलेर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने अंडरपास का पूजन कराया।
विज्ञापन
मौके पर नरेंद्र सिंह जादौन, तेजवीर सिंह सिसौदिया रेलवे बोर्ड सदस्य, बबलू सिसोदिया, डॉ. विद्याराम, सोनू चौहान, भद्रपाल सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, महेंद्र सिंह खलीफा, कौशल सिसौदिया, संतोष पुण्ढीर, सेक्रेटरी सिंह यादव, रेशम पाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सड़क निर्माणदायी संस्था ब्रगोपाल कंस्ट्रक्शन के योगेश यादव, पिंटू चौधरी, वेंकटेश, विपिन कुमार, सचिन कुमार, योगेंद्र व जोगेंद्र सिंह आदि थे।
प्रयास सफल हुआ: वीरेंद्र राना
एनएच सराय बाईपास पर अंडरपास का पूजन होने पर विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि जिस दिन समस्या उनके सामने आई उन्होंने तत्काल उपमुख्यमंत्री केशवदेव मौर्य, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया था कि मेरे क्षेत्र के गांव के लोग परेशान हो यह अच्छा नहीं है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में मौर्य व अन्य मंत्रियों से बात कर विभाग को पत्र लिखवाए। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास सफल हुआ। अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।