{"_id":"60da1d258ebc3e297d4208d7","slug":"mahadanis-showed-passion-laughed-and-gave-blood-hathras-news-ali2667385131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानियों ने दिखाया जुनून, हंसते-हंसते दिया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानियों ने दिखाया जुनून, हंसते-हंसते दिया खून
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भीषण गर्मी की परवाह किए बिना रक्तदान करने पहुंचे महादानियों (रक्तदाताओं) के जज्बे को सलाम। अमर उजाला फाउंडेशन और नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका टाउन हॉल में सोमवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता उमड़े। रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया और रक्तदान किया।
साथ ही यह संदेश भी दिया कि यदि किसी को उनके रक्त की जरूरत है तो वह हर वक्त तैयार हैं। इस मौके पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी में रक्तदान के महत्व के बारे में भी बताया गया। शिविर में 63 यूनिट रक्तदान किया गया। इससे 252 लोगों की जान बच सकेगी। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
नगर पालिका टाउन हॉल में लगाए गए इस शिविर में सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने फीता काटकर और फिर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि आज रक्तदान शिविर के वास्तविक हीरो वह लोग हैं, जो रक्तदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इसका कोई विकल्प नहीं है। वर्तमान समय में महामारी में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। एक यूनिट खून चार लोगों की जिंदगी बचाता है। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज में पढ़ाई के समय से ही रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान का महत्व तब और ज्यादा पता चलता है, जब हमारे किसी अपने को रक्त की जरूरत पड़ती है।
पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया और इस आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की जमकर तारीफ की। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हाथरस नगरी सामाजिक व धार्मिक रूप से बहुत मजबूत है। यहां की सामाजिक संस्थाएं किसी भी चीज की कमी नहीं होने दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पहली बार यह शिविर लगा है और पालिका के भी काफी कर्मियों ने रक्तदान कर यह दिखा दिया है कि वह केवल पालिका के कामों तक ही सीमित नहीं हैं। रक्तदान के लिए भी तैयार हैं। नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद ने इस मौके पर रक्तदाताओं की जमकर तारीफ की।
बागला जिला अस्पताल से सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रवीण वार्ष्णेय, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, डॉ. विकास कौशिक, विशाल दीक्षित, बीना गुप्ता आदि ने भी लोगों से हर तीन महीने बाद रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद्र माहेश्वरी ने किया। शिविर में रक्तदाताओं ने 63 यूनिट रक्तदान किया।
-
आयोजन में इन संस्थाओं का रहा सहयोग
एडीएचआर, समाज कल्याण एवं शांति संगठन, भारत विकास परिषद, निस्वाथ सेवा संस्थान, ब्रज कला केंद्र, अपनाघर आश्रम, उद्योग व्यापार मंडल के अलावा पालिका कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी यहां मौजूद रहे।
--
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
गोपाल चतुर्वेदी, उपवेश कौशिक, कपिल अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल राया वाले, यशुराज शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, सुनीत आर्य, प्रवीन वार्ष्णेय, प्रवीन कौशिक, देवेंद्र गोयल, संजय अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, कमलकांत दोबराबाल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
इन लोगों ने किया रक्तदान
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ईओ डॉ. विवेकानंद, विशाल दीक्षित, योगेश भारद्वाज, संजय अग्रवाल, राजेश परिहार, पायल चौहान, यशुराज शर्मा, विनीत आर्य, आशीष अस्थाना, गिरधारी लाल, राजेश सिंह परिहार, अजय शर्मा, पार्थ अग्रवाल, कृष्णगोपाल दीक्षित, सत्यवीर सिंह, चंद्रप्रकाश सेंगर, दीपक शर्मा, श्यामवीर कश्यप, सुमित गोयल, संदीप शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल व उनकी पत्नी शिखा अग्रवाल, विष्णु कुमार, गौरव भारद्वाज, कन्हैयालाल, विक्रम सिंह, अंजलि सोनी, गौरव पाठक, दीपक गुप्ता, प्रवीण कुमार, विशेष अस्थाना, डॉ. हर्ष, डॉ. रिचा, निर्मल कौशिक, हरिओम, विजय प्रकाश स्वर्णकार, प्रियम वार्ष्णेय, स्वतंत्र कुमार, अनिल कुमार उपाध्याय, निशांत चौधरी, कुंवर प्रताप, आबिद अली, मनोज उपाध्याय, हसीन खान, पवन कुमार शर्मा, मनोज उपाध्याय, वैभव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमन अग्रवाल, विपिन पालीवाल, संतोष बंसल, कौशल किशोर, संजय अग्रवाल, माधव गौतम, गौतम सिंह, सुधीर मित्तल, कामिनी अग्रवाल, सुनील गुप्ता, रोहित चौधरी, प्रशांत गौतम, सतीश अत्री आदि ने रक्तदान किया।