{"_id":"63cedabb2761fa2c914925ef","slug":"madhaka-and-sadabad-team-reached-semi-finals-sadabad-news-ali3096726141-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सेमीफाइनल में पहुंची मढ़ाका व सादाबाद की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सेमीफाइनल में पहुंची मढ़ाका व सादाबाद की टीम
विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाते मढ़ाका के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
उमंग खेल कार्निवाल के तहत सलेमपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो नॉकआउट मुकाबले खेले गए। इसमें सादाबाद और मढ़ाका ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहला नॉकआउट मैच मढ़ाका और मकनपुर के बीच खेला गया। मढ़ाका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकनपुर की टीम 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। मढ़ाका की टीम ने 35 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
26 जनवरी को मढ़ाका की टीम का सामना सेमीफाइनल में सलेमपुर से होगा। दूसरा नॉकआउट मैच नगला प्रेम सिंह और सादाबाद की टीम के बीच खेला गया। नगला प्रेम सिंह की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 98 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादाबाद की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती रही। रोमांचक मुकाबले में सादाबाद की टीम ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर मैच जीत लिया। 28 जनवरी को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में सादाबाद का सामना मन्स्या की टीम से होगा।