{"_id":"630a54b2ed073a22b03c81b3","slug":"made-aware-of-dengue-and-viral-fever-sadabad-news-ali2990438118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और वायरल बुखार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और वायरल बुखार के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
साबादाद में घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करते के एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एमओआईसी डॉ. मयंक बंसल। ?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है। बुखार और डेंगू के मद्देनजर शनिवार को एसीएमओ ने कुरसंडा में घर घर ग्रामीणों को बीमारियों को लेकर जागरूक किया।
सुबह शाम मौसम ठंडा होने, दिन में धूप निकलने के दौरान ठंडा पानी पीने, मच्छरों के काटने से लोग तरह तरह के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अधिकतर मरीजों को बुखार की शिकायत है, जो जानलेवा भी हो सकता है।
एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एमओआईसी डॉ. मयंक बंसल ने कुरसंडा में घर-घर जाकर ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। खाने से पहले हाथ धोने, घर के आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने जैसी तमाम तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। बुखार की शिकायत होने, शरीर में कमजोरी होने पर चिकित्सक की सलाह लेने के लिए जागरूक किया है।