{"_id":"6484cef110665582670cadea","slug":"made-a-video-after-physical-harassment-a-teenager-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, देर रात थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, देर रात थाने पर हंगामा
Sun, 11 Jun 2023 12:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:58 AM IST
सार
एक किशोरी को चार दिन पहले दूसरे समुदाय के कुछ युवक अपने साथ दूसरे शहर ले गए। आरोप है कि वहां इन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। शनिवार की रात को परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
थाने पर मामले के बारे में बात करते लोग व पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के मुरसान क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के लोग शनिवार देर रात इसकी शिकायत लेकर मुरसान कोतवाली पहुंच गए। उनके साथ भाजपा और बजरंग दल से जुड़े कई नेता भी पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा भी हुआ। पीड़ित पक्ष तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था। बात बढ़ती देख एहतियातन अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। देर रात इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर लिखी जा रही थी। बताते हैं कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। देर रात तक काफी लोग थाने पर जमा थे। बताते हैं कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी को चार दिन पहले दूसरे समुदाय के कुछ युवक अपने साथ दूसरे शहर ले गए। आरोप है कि वहां इन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। शनिवार की रात को परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी होने पर बजरंग दल और भाजपा के कुछ नेता भी वहां आ गए। पुलिस ने इस मामले में छानबीन करने की बात कही, लेकिन पीड़ित पक्ष और उनके साथ आए नेता तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उनकी थाना प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। इस बीच वहां भाजपा और बजरंग दल के और भी नेता पहुंचने लगे तो मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने इस बारे में फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन