फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mad dog attacked, four people injured

Hathras News: पागल कुत्ते ने किया हमला, चार लोग किए घायल

Mon, 24 Jul 2023 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

गांव भगवंतपुर हतीसा में पागल कुत्ते के हमले में घायल चार लोगों पर हमला करने के मामले के बाद गांव के पागल कुत्ते का आतंक है। लोगों को डर सता रहा है कि यह कुत्ता अन्य लोगों पर भी हमला न कर दे। पागल कुत्ते के डर से लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

विज्ञापन
Mad dog attacked, four people injured
कुत्ते का हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस के गांव हतीसा भगवंतपुर के पास पागल कुत्ते ने चार लोगों को हमला कर घायल कर दिया। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को गांव हतीसा भगवंतपुर के निकट हुकुम चंद पुत्र बाबू सिंह, सेठमल पुत्र गजोधर निवासीगण हतीसा, अजय राना पुत्र प्रेम सिंह निवासी भगवंतपुर व जगवीर सिंह निवासी सैनिक विहार जिला आगरा पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सूर्यप्रकाश का कहना है कि गर्मी के मौसम में कुत्ते हिंसक हो जाते हैं। कुत्ता काटने पर तुरंत घाव को साबुन व पानी से साफ कर लेना चाहिए। घाव पर कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा लेनी चाहिए। एआरवी जरूर लगवानी चाहिए। देसी दवाओं के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन


पागल कुत्ते के आतंक से लोगों ने बच्चों को घरों में किया कैद
गांव भगवंतपुर हतीसा में पागल कुत्ते के हमले में घायल चार लोगों पर हमला करने के मामले के बाद गांव के पागल कुत्ते का आतंक है। लोगों को डर सता रहा है कि यह कुत्ता अन्य लोगों पर भी हमला न कर दे। पागल कुत्ते के डर से लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। लोग कुत्ते के डर से अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed