{"_id":"5730d8c44f1c1b7d0a919df8","slug":"machua-rjwaha-drought-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माचुआ रजवाहा सूखा, किसान परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माचुआ रजवाहा सूखा, किसान परेशान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव भटीकरा में मशीन सफाई में तोड़ी गई पक्की तली, किनारे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। माचुआ राजवाहा कई महीने से सूखा पड़ा है। इससे किसान, आम के बागों के स्वामी परेशान हैं। इधर सफाई के लिए लगाई गई मशीन ने बंबे की पक्की तली और किनारियों को भी धवस्त कर दिया है। अब किसानों को डर है कि पानी आते ही यहां खंदी कटने की समस्या बढ़ जाएगी।
माचुआ से निकला यह राजवाहा अलीगढ़, हाथरस जिले में होकर एटा की ओर जाता है। 1990 में विभाग ने बेहतर पानी व्यवस्था के लिये इसकी तली तथा साइडों पर टाइल्स लगाई थीं। तब से यह राजवाहा किसानों को पानी उपलब्ध कराता है। अब पिछले कई माह से राजवाहा सूूखा पड़ा हुआ है। पानी न आने से तीनों जिलों के किसान बेहद परेशान है। किसानों की मूंग मक्का, हरी चरी की फसल सिंचाई न होने के कारण खराब हो रही हैं। किसानों को मजबूरन इंजन पंप चलाकर खेतों को भर रहे हैं। यह किसानों को काफी महंगा पड़ रहा है।
गांव भटीकरा के समीप विभाग सफाई के नाम पर जेसीबी मशीन चलवा रहा है। मशीन से बंबे की साइडों पर लगे पक्के टाइल्स ध्वस्त हो गए हैं। किसानों का कहना है कि यह सफाई बेलदार लगाकर करानी चाहिए थी। इस मामले में जानकारी के लिए अधिशासी अभियंता को कई बार फोन मिलाया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।