Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   maa Shailputri was worshiped in temples

Chaitra Navratri: देवी मंदिरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा, उमड़ी भीड़, लगी श्रद्धालुओं की कतार

Sun, 30 Mar 2025 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

हाथरस सासनी स्थित कंकाली मंदिर, बिसाना स्थित तारागढ़ वाली माता, सहपऊ स्थित भद्रकाली, कोटा स्थित कोटा वाली माता, मुरसान स्थित पीपल वाली माता, शहर के हाथुरसी माता, किला गेट स्थित पथवारी माता, सीयल स्थित शीतला माता, चामड़ गेट स्थित चामड़ माता, रमनपुर स्थित चामुंडा मैया, मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी, बराई मैया, भूरापीर स्थित शांत मैया मंदिर भक्तों की भड़ी रही।

विज्ञापन
maa Shailputri was worshiped in temples
सहपऊ में नवरात्र के प्रथम दिन माता शोभायात्रा निकलते भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो गई। पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। घर-घर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


30 मार्च की सुबह से ही घर-घर में कलश की स्थापना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। शहर के किला गेट स्थित पथवरी देवी, चामुड़ा देवी, चामड़ वाली देवी, हाथुरसी देवी व बौहरे वाली व अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से लेकर दोपहर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पूरे दिन मंदिरों में घंटे और जयकारों की गूंज रही। शाम को देवी माता का फूल बंगला व पोशाक धारण करा भव्य शृंगार किया गया। शाम से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। 
विज्ञापन


पहले दिन इन मंदिरों पर रही भीड़
हाथरस जिले के सासनी स्थित कंकाली मंदिर, बिसाना स्थित तारागढ़ वाली माता, सहपऊ स्थित भद्रकाली, कोटा स्थित कोटा वाली माता, मुरसान स्थित पीपल वाली माता, शहर के हाथुरसी माता, किला गेट स्थित पथवारी माता, सीयल स्थित शीतला माता, चामड़ गेट स्थित चामड़ माता, रमनपुर स्थित चामुंडा मैया, मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी, बराई मैया, भूरापीर स्थित शांत मैया मंदिर भक्तों की भड़ी रही। यह सिलसिला अगले नौ दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed