{"_id":"6aa318423c2483b11005dc14","slug":"lured-with-the-promise-of-doubling-money-opened-fire-when-cornered-hathras-news-c-56-1-hts1004-153999-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रुपये दोगुना करने का लालच दे बुलाया, पकड़ने पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रुपये दोगुना करने का लालच दे बुलाया, पकड़ने पर झोंका फायर
Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मुरसान क्षेत्र में जालसाजों द्वारा धन दोगुना करने का झांसा देकर बुलाए गए युवक से ठगी की कोशिश की गई। बात न बनने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बिजनौर जिले के किशोरपुरा, नजीबाबाद निवासी आमिल इंस्टाग्राम पर रील और वीडियो बनाता है। आमिल के अनुसार वह वीडियो में अपना संपर्क नंबर भी डालता है। कुछ दिन पहले उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया। आरोपी ने पहले वीडियो के व्यूज दोगुना करने का दावा किया और फिर झांसा दिया कि वह रुपये भी दोगुना (50 हजार के एक लाख और एक लाख के दो लाख) कर देगा।
आरोपी के झांसे में आकर आमिल बृहस्पतिवार को अपने दो दोस्त नईम व शावेज के साथ मथुरा के लिए निकला। रास्ते में शातिर ने कॉल करके उसे मुरसान बुला लिया। दोपहर में मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने आमिर की मुलाकात इस युवक से हुई। युवक ने आमिर से 50 हजार रुपये मांगे। बातचीत के दौरान आमिल को शक हुआ और उसने युवक का जबरन बैग खोल लिया। बैग में रद्दी कागज थे।
विज्ञापन
इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। खुद को घिरता देख तीन आरोपियों में से एक ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
एक गिरफ्तार, दो की तलाश
मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व एसओजी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और देर शाम तक एक आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने नगला हंसी, मुरसान निवासी मूलचंद्र को गिरफ्तार किया। मूलचंद्र के साथ उसका बेटा मानव व मानव का दोस्त कुश भी साथ था। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मूलचंद्र से बाइक बरामद की गई है। दोनों फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
युवक को झांसा देकर मुरसान बुलाया गया था। प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी