{"_id":"669bf3f8189603a0b6019e09","slug":"lover-and-girlfriend-consumed-poison-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की हुई मौत, किशोरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की हुई मौत, किशोरी की हालत गंभीर
Sat, 20 Jul 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:00 PM IST
सार
प्रेमी युगल के बीच मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और युवक को मैसेज कर दिया। इसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी ने मोबाइल पर युवक को मैसेज किया था कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
युवक दिल्ली में नौकरी करता है और 19 जुलाई को अपने गांव आया था। किशोरी भी इसी गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक ने किशोरी से मिलने की कोशिश की लेकिन परिजनों की बंदिशों के चलते उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। 20 जुलाई सुबह दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और युवक को मैसेज कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के शव को घर ले आए। सूचना पर सादाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि इस मामले में पुलिस को किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन