फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lotus message bike rallies: BJP's enthusiasm showing on roads

कमल संदेश बाइक रैली : सड़कों पर दिखा भाजपाइयों का जोश

Sat, 17 Nov 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 17 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lotus message bike rallies: BJP's enthusiasm showing on roads
कमल संदेश बाइक रैली में बाइक पर सवार जनप्रतिनिधि। - फोटो : Amar Ujala
 भाजपा ने शनिवार को शहर में जोर-शोर से कमल संदेश बाइक रैली निकाली। रैली में काफी तादाद में भाजपाई पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। सांसद से लेकर विधायक और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। रैली का स्थान-स्थान पर स्वागत भी किया गया। इससे पहले हुई सभा में भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कामों का बखान किया।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही भाजपाई बागला कॉलेज के मैदान में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। करीब 12 बजे के लगभग भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी वहां आ गए और उसके बाद पार्टी की सभा हुई। इस सभा में सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। योगी और मोदी सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शहर और क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे कामों का भी गुणगान किया।
विज्ञापन


सभा में सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि कमल संदेश बाइक रैली में कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए जो मेहनत की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि अब जनता ने पूरी तरह से कमर कस ली है और अगले साल 2019 के चुनाव में विकास पुरुष मोदी की ताजपोशी होने वाली है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार फिर से बनेगी और इसे कोई रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का प्रत्येक  कार्यकर्ता भाजपा की नींव को मजबूत करने में लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और रैली के संयोजक हरीशंकर   राना उर्फ भूरा पहलवान ने कमल संदेश बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उसके बाद यह रैली बागला कॉलेज मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए मथुरा रोड स्थित  तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल भाजपाई बाइकों पर चल रहे थे और वह एक नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्रीराम, भारत में यदि रहना होगा, वंदेमातरम कहना होगा, जैसे नारे लगा रहे थे। रैली की समाप्ति पर भाजपाइयों ने बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद 

छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह जिला प्रभारी अंजुला माहौर, डॉ. अविन शर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, लोकसभा क्षेत्र संयोजक सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह दिसवार, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य, विशाल गुप्ता, संध्या आर्य, पंकज गुप्ता, राजकुमार शर्मा, ओजवीर राना, संतोष पुंढीर, शिशुपाल सिंह, वासुदेव माहौर, राकेश शर्मा अनाड़ी, मुवीन, अशोक गोला, प्रीती चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षअखिलेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह लब्बू पंडित, धीरज जैन,  सुरेश चौधरी, नारायन लाल, विमल प्रधान, जितेंद्र शर्मा, विपुल सिंघानियां, संजय सक्सेना, हरीशंकर राना, स्मृति पाठक, आचार्य महेंद्र सिंह, शरद माहेश्वरी, राहुल अग्रवाल मौजूद थे।

रैली से भाजपाइयों ने किया शक्ति प्रदर्शन  
हाथरस। कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से भाजपाइयों ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं से साथ गुटों में यहां बागला कॉलेज आ गए। वहां से भाजपाइयों ने नारेबाजी के साथ यह रैली निकाली। लोग यही कहते दिखे कि रैली से कोई संदेश तो भाजपा ने नहीं दिया है, लेकिन यह सत्ता की ताकत का प्रदर्शन है।  

यातायात नियमोें का उड़ाया मखौल 
हाथरस। यहां यह बात भी दीगर है कि इस समय यातायात जागरूकता माह चल रहा है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन काफी भाजपाई इस रैली में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। हालांकि सांसद सहित कई बड़े नेताओं ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन काफी भाजपाई बिना हेलमेट के दिखे। काफी बाइक पर तीन सवारियां थीं। पुलिस ऐसे में मूकदर्शक थी। इस सिलसिले में जब सांसद राजेश दिवाकर से पूछा गया तो उनका कहना था कि वह खुद हेलमेट पहने हुए थे। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।   


देरी से शुरू हुई रैली        
कमल संदेश बाइक रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन रैली दोपहर को एक बजकर नौ मिनट पर शुरू हुई। एक बजकर 52 बजे रैली खत्म हो गई।  

पेट्रोल डलवाने को लगी रही भीड़ 

कमल संदेश बाइक रैली के लिए शहर में दो पेट्रोल पंपों पर बाइकों में पेट्रोल डाला गया। इस कारण सुबह से इन पंपों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।  

नामों की सूची जाएगी लखनऊ 
कमल संदेश बाइक रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी यही कहते हुए नजर आए कि पहले कार्यकर्ता रजिस्टर में नाम अंकित करा दें। उसके बाद रैली में शामिल हों, क्योंकि कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश को जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed