फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lots of greenery on paper, wherever you look on the ground there is empty space

Hathras News: कागजों में खूब हरियाली, धरातल पर जिधर देखो जगह खाली

Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lots of greenery on paper, wherever you look on the ground there is empty space
शहर में लगा सूखा पौधा। संवाद - फोटो : samvad
जिले को हरा भरा बनाने के लिए हर साल पौधरोपण होता है और हर साल अभियान चलते हैं। पिछले पांच सालों में ही जिले में करीब 97.28 लाख पौधों को रोपा गया है। जिले का कुल रक्बा 1840 वर्ग किलोमीटर है। इसे मीटर में तब्दील करें तो यह 18.40 लाख वर्ग मीटर बैठता है। एक मीटर की दूरी पर भी एक पौधा भी लगाया जाए तो पूरे जिले में नया पौधा लगाने की जगह भी नहीं बचती। यानी कागजों में तो खूब हरियाली है, लेकिन जिधर देखों, उधर जगह खाली है।
विज्ञापन






इस बार जिले को 23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पूर्व में रोपे गए पौधों का आंकड़ा देखे तो अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हर साल जिस तरह से पौधरोपण हो रहा है, उस अनुपात में हरियाली क्यों नहीं बढ़ रही है। पिछले पांच सालों में दस से 25 लाख तक पौधे हर साल रोपे गए। पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य दिया जाता है।
विज्ञापन





पूरा प्रशासनिक अमला इसमें जुटता है। अब तो विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जीओ टैगिंग कर पौधा रोपने का स्थान एप में दर्ज कराते हैं। लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में पौधे सूख रहे हैं। लगाने के बाद पौधों की देखभाल नहीं की जाती और उनमें से अधिकांश सूख जाते हैं। इनमें से काफी संख्या में लगने से पहले ही सूख जाते हैं। बड़ा सवाल इस बार भी यही है कि 23 लाख पौधे लगाए कहां जाएंगे, क्या इस बार भी अभियान का हाल पिछले सालों के जैसा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन







पर्यावरण दिवस का समय नहीं पौधरोपण के लिए अनुकूल

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान तमाम संगठन और विभागों के अधिकारी पौधरोपण करते हैं। पर्यावरण दिवस उस समय आता है,जब नौतपा चल रहा होता है और इस समय भीषण गर्मी पड़ती है और मानसून और प्री मानसून इसके करीब एक माह बाद आता है। ऐसे में इस दिन पोधरोपण की रस्म अदायगी तो होती है, लेकिन बाद में उनका ध्यान नहीं रखा जाता और गर्मी में अधिकांश पौधे सूख जाते हैं।









वर्ष -- रोपित पौधे(लाख में)



2018 -- 10.63



2019 -- 17.88



2020 -- 17.30



2021 -- 25.70



2022 -- 25.75







97.28 लाख पौधे रोपे गए हाथरस में पांच साल में

18.40 लाख वर्ग मीटर है जिले का कुल रक्बा
23 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला फिर इस बार







जिले में विभागवार पौधरोपण के लिए लक्ष्य दिया जाता है। विभागों की ओर से चयनित भूमि पर पौधरोपण कराए जाते हैं। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होती है। पौधों के सूखने की दशा में नए पौधे रोपित किए जाते हैं।



-डॉ. सीपी सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed