फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lot of people arrived for return of Salt

अब नमक वापसी के लिए मारामारी, हंगामा

Sat, 12 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Sat, 12 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lot of people arrived for return of Salt
Peoples saling Salt in Hathras - फोटो : amar ujala
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नमक महंगा होने और बंद होने की अफवाह को शुक्रवार को खूब मारामारी मची। लोगों ने कई गुना महंगा नमक खरीदा। जब उन्हें मालूम हुआ कि यह कोरी अफवाह थी, तो सुबह वह वापस करने पहुंच गए। इसको लेकर नगर में कई दुकानदारों के यहां मारामारी मची रही और हंगामा भी हुआ। उधर शुक्रवार रात को ही नमक खरीदने को लेकर गांव श्यामपुर-मानिकपुर में दुकानदार से मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को नमक को लेकर खूब मारामारी मची थी। इस दौरान 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक लोगों ने इकट्ठा नमक खरीदा था। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की अपील, मीडिया रिपोर्टों से लोग जान गए कि यह केवल अफवाह थी। अब शनिवार सुबह कई लोग नमक वापस करने के लिए दुकानदारों के पास पहुंचे। दुकानदारों के मना करने पर वह मारपीट को उतारू हो गए।
विज्ञापन


कई बार बाजार में मारामारी की नौबत आ गई। उधर गांव श्यामपुर मानिकपुर में दुकानदार बृजेश से रात्रि में कुछ लोगों ने 100 रुपये का नमक लिया। रुपये मांगने पर उन लोगों ने बृजेश को पीट दिया। बीचबचाव के लिए आए परिजनों को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उधर जीटी रोड स्थित अग्रवाल प्रोवीजन स्टोर की दुकान से बाहर रखी नमक की दर्जनों बोरियों को रात्रि में अज्ञात लोग उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हो सकता है कोई अन्य समाज विरोधी अफवाह दोबारा उड़ाई जाए। लोग समझदारी का परिचय दें, किसी के बहकावे में न आएं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केहरी सिंह, एसडीएम सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed