फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lord Parshuram birth anniversary celebrated with pomp

Hathras News: धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती, किया अभिषेक

Mon, 24 Apr 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 24 Apr 2023 01:15 AM IST
सार

श्री ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड हाथरस के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर पंडित हरीश दीक्षित द्वारा अभिषेक कराया गया। मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। दोपहर में भगवान श्री दाऊजी महाराज मंदिर के फूल बंगला से सजाया गया।

विज्ञापन
Lord Parshuram birth anniversary celebrated with pomp
भगवान परशुराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विप्रों ने भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। सतू का भोग लगाते हुए प्रसाद वितरण किया गया। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर पर हवन किया गया। दाऊ बाबा रेवती मइया के भव्य शृंगार किया।

विज्ञापन


श्री ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड हाथरस के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर पंडित हरीश दीक्षित द्वारा अभिषेक कराया गया। मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। दोपहर में भगवान श्री दाऊजी महाराज मंदिर के फूल बंगला से सजाया गया। दाऊजी महाराज मंदिर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा अंदर स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। प्रसादी का आयोजन किया गया। श्री ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड हाथरस के अध्यक्ष पं उमेश शर्मा, संयोजक बालकिशन शर्मा, संयोजक मनोज श्रोती, संयोजक देवेंद्र शर्मा सह संयोजक दीपक शर्मा सह संयोजक दुर्गादत्त उपाध्याय, कुलदीप कौशिक, बंटी भैया, राजकुमार शर्मा, सुमित शर्मा आदि थे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने आवास पर हवन यज्ञ किया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मोहन पंडित, ललित शर्मा, विमल प्रधान, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन


आगरा रोड पर रखवाई पानी की टंकी
आगरा रोड पर लगवाई पेयजल की टंकी वनिता शाखा द्वारा अक्षय तृतीया के मौके पर आगरा रोड पर पेयजल की टंकी को लगाई गई। वनिता शाखा द्वारा प्रतिवर्ष एक पानी की टंकी को स्थापित किया जाता है। टंकी पर स्वास्तिक बनाकर उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। वनिता शाखा की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा द्वारा आसपास के व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि जल का उपयोग बहुत ही जिम्मेदारी से करें। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमिला गौड़, शाखा संयोजिका विनीता दुबे, प्रांतीय संयुक्त सचिव एकता अग्रवाल, दीप्ति वार्ष्णेय, रेनू पचौरी, खुशबु शर्मा आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed