{"_id":"686598a63adb58d9970b37e9","slug":"lord-neminaths-nirvana-laddu-festival-celebrated-hathras-news-c-56-1-mrt1060-133961-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लाडू महोत्सव मनाया
Thu, 03 Jul 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत : आयोजक
- फोटो : samvad
नयागंज स्थित भगवान नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को 1008 श्रीनेमिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बाल पंडित विशाल जैन वेद के निर्देशन में पूजा की गई।
1008 नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण पर्व के मौके पर भक्ति में डूबे महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। मंदिर में भगवान नेमिनाथ की मोक्ष कल्याण पर्व पर आज पहली बार शांति धारा हुई। बोलियां लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक की बोली डॉ. विनोद कुमार जैन, श्वेतांक जैन, मूलनायक भगवान नेमिनाथ पर शांति धारा की बोली कमलेश जैन ने ली। दूसरी शांति धारा की बोली जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा ली गई।
जिनवाणी विराजमान करने की बोली पिंकी जैन, हरीश जैन ने ली थी। इस मौके पर संदीप जैन, अनिल जैन गुड्डू, कमलेश जैन, राकेश जैन, छीतरमल जैन आदि मौजूद रहे।