Loksabha Elections 2024: हाथरस में चुनाव तीसरे चरण में, नामांकन 19 अप्रैल तक, ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दिया है। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है ,,,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 20 मार्च से 4 जून के बीच 7 चरणों में होंगे और वोटों की गिननती 4 जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके।
हाथरस लोकसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम
- चरण-तीसरे
- अधिसूचना-12 अप्रैल
- नामांकन- 19 अप्रैल तक
- नामांकन पत्र जांच- 20 अप्रैल
- नाम वापसी- 22 अप्रैल
- मतदान- 7 मई
- मतगणना-4 जून
हाथरस लोकसभा परिचय
- पांच विधानसभा क्षेत्र- छर्रा, इगलास, हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ - सादाबाद पर रालोद विधायक व अन्य सभी पर भाजपा विधायक
- वर्तमान सांसद-भाजपा से राजवीर सिंह दिलेर
- वर्ष 2019
- भाजपा-राजवीर सिंह दिलेर- वोट मिले 684299 और वोट प्रतिशत 59.49
- सपा-रामजी लाल सुमन- वोट मिले 424091 और वोट प्रतिशत 36.87
हाथरस जिले में मतदाता
- पुरुष - 854512
- महिला - 1009746
- थर्ड जेंडर - 62
- कुल मतदाता - 1864320