फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Locked on house after killing woman, room sealed

Hathras News: महिला की हत्या के बाद मकान पर लटका ताला, कमरा सील, पति फरार

Sat, 03 Jun 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 03 Jun 2023 01:01 AM IST
सार

महिला की हत्या होने के बाद से ही मकान से ताला लगा हुआ है। योगेंद्र के पिता नारायण सिंह के नाम करीब 30 बीघा जमीन गांव में है। इस जमीन को पट्टे पर उठाया जा रहा है। घर पर एक गाय थी। उसे छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने योगेंद्र के मकान से ताला लगा दिया गया है और जिस कमरे में हत्या हुई थी, उसे सील कर दिया है।

विज्ञापन
Locked on house after killing woman, room sealed
मुरसान के गांव खोंदुआ में महिला की हत्या के बाद घर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के गांव खोंदुआ में मंगलवार की रात हुई महिला की हत्या का आरोपी पति अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में उनके घर पर सन्नाटा पसरा है और ताला लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


महिला रेखा की हत्या के बाद से उसके बच्चे और सास-ससुर को मायके के लोग अपने साथ मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र के गांव दबदुआ ले गए हैं। पुत्रवधू की हत्या के बाद आरोपी योगेंद्र के पिता भी काफी डरे हुए हैं। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या से कुछ दिन पहले ही योगेंद्र ने पिता के साथ भी अभद्रता और मारपीट की थी।
विज्ञापन


महिला की हत्या होने के बाद से ही मकान से ताला लगा हुआ है। योगेंद्र के पिता नारायण सिंह के नाम करीब 30 बीघा जमीन गांव में है। इस जमीन को पट्टे पर उठाया जा रहा है। घर पर एक गाय थी। उसे छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने योगेंद्र के मकान से ताला लगा दिया गया है और जिस कमरे में हत्या हुई थी, उसे सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश ने युवक को किया घायल
मुरसान कस्बा की सब्जी मंडी में लड़ रहे गोवंश को अलग-अलग करने गए दुकानदार युवक को गोवंश ने घायल कर दिया। परिजन युवक को अस्पताल उपचार के लिए गए। रिंकू निवासी सब्जी मंडी मुरसान शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान गोवंश आपस में लड़ने लगे। यह देखकर रिंकू गोवंश को अलग-अलग करने पहुंच गया, लेकिन गोवंश की चपेट में आने से रिंकू घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed