{"_id":"65240634ef319ddad50b7a59","slug":"lock-found-hanging-on-health-and-wellness-center-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका मिला ताला, सीएमओ ने तीन डॉक्टर और एक कर्मी पर की यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लटका मिला ताला, सीएमओ ने तीन डॉक्टर और एक कर्मी पर की यह कार्रवाई
Mon, 09 Oct 2023 07:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:25 PM IST
सार
सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने अनुपस्थित मिले एलएमओ डॉ. रूपेश कुमार, एएनएम रेखा, डॉ. ललतेश कुमार व सीएचओ मीरा बघेल के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ मंजीत सिंह
- फोटो : स्वास्थय विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी ने 9 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। रति का नगला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटका मिला। गैरहाजिर मिले तीन चिकित्साधिकारियों और एक स्वास्थ्य कर्मी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का निरीक्षण किया। यहां एलएमओ डॉ. रूपेश कुमार व एएनएम रेखा अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने पैथोलॉजी कक्ष में संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए जाने वाले जन्म प्रमाणपत्रों को दर्ज करने के लिए अलग से रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में डॉ. ललतेश कुमार अनुपस्थित मिले। भ्रमण पंजिका की स्थिति असंतोषजनक मिलने पर सीएमओ ने नया भ्रमण रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अधिकारियों को केंद्र पर जांच बढ़ाने और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले मरीजों की शुगर व एचबी की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को केंद्र पर कक्ष की खिड़कियों पर जाली लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रति का नगला स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लगा मिला। वहां पर सीएचओ मीरा बघेल अनुपस्थित मिली। उपकेंद्र के बाहर और मार्ग की स्थिति खराब मिली। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर केंद्र पर जाने वाले रास्ते व आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
ग्राम सिकतरा में आईएमआई सत्र के औचक निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थित एएनएम आरती को लक्ष्य पूर्ण करने के साथ गर्भवती महिलाओं की जांच करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले एलएमओ डॉ. रूपेश कुमार, एएनएम रेखा, डॉ. ललतेश कुमार व सीएचओ मीरा बघेल के वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।