फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   LLB student commits suicide by hanging after being scolded for studies

Hathras News: पढ़ाई के लिए बेटी को डांटा, नाराज हो एलएलबी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

एलएलबी छात्रा को पिता ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया, इस पर छात्रा ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। छात्रा के गले पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
LLB student commits suicide by hanging after being scolded for studies
पोस्टमार्टम पर खड़े मृतक युवती के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के महादेव कॉलोनी निवासी विधि की छात्रा ने पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


हाथरस में महादेव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय भारती उपाध्याय पुत्री वीरेंद्र कुमार मथुरा के बीएसए कॉलेज में एलएलबी की छात्रा थी। 18 दिसंबर की देर शाम परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवती के गले पर चोट के निशान थे। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए थे। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस युवती के घर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


19 दिसंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती के पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को लेकर भारती को डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर भारती ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed