फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   LLB examinee could not form full

एलएलबी का फुल फॉर्म नहीं बता सके परीक्षार्थी

Tue, 10 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 10 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
LLB examinee could not form full
बागला कॉलेज में एलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब करते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बेगुनाह लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र अपने भविष्य को किस कदर ‘उज्ज्वल’ कर रहे हैं यह मंगलवार को पीसी बागला महाविद्यालय में देखने को मिला। विधि स्नातक (एलएलबी) की मंगलवार को हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में कई परीक्षार्थी एलएलबी का फुल फॉर्म भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन


कई परीक्षार्थी दिए गए टॉपिक पर प्रैक्टिकल फाइल भी नहीं तैयार कर पाए। एलएलबी प्रथम वर्ष व बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन मंगलवार को नोडल सेंटर पीसी बागला महाविद्यालय में किया गया।
विज्ञापन


सेंटर पर नगला आल स्थित श्रीमती लौंगश्री देवी कॉलेज ऑफ लॉ के परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आगरा और अलीगढ़ से परीक्षक आए थे। कई परीक्षार्थियों की फाइलें अधूरी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए टॉपिक पर फाइल तैयार न किए जाने की वजह से कई परीक्षार्थी खाली हाथ परीक्षा देने पहुंच गए। कई परीक्षार्थियों ने अन्य परीक्षार्थियों की फाइल लेकर उसकी फोटो स्टेट कराकर फाइल तैयार की और उसे लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंचे।

यह देखकर परीक्षक भी हैरान रह गए। परीक्षकों ने जब परीक्षार्थियों से सवाल जवाब करना शुरू किया तो कई परीक्षार्थी संविधान से संबंधित सवालों का जवाब नहीं दे सके। एलएलबी प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा में कुल 86 में से 38 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

जबकि बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में कुल 21 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने भी सहयोग प्रदान किया। 


एलएलबी प्रथम वर्ष और बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के कई परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान एलएलबी का फुल फॉर्म भी नहीं बता पाए। कई परीक्षार्थी प्रैक्टिकल फाइल भी आधी अधूरी-बनाकर लाए थे।
-डॉ. मनोज शर्मा, परीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed