{"_id":"6a4584f2c3003f020f079d62","slug":"lives-crumbling-under-stress-31-took-their-own-lives-in-six-months-hathras-news-c-56-1-hts1004-150752-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तनाव से टूट रही जिंदगियां, छह माह में 31 ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तनाव से टूट रही जिंदगियां, छह माह में 31 ने दी जान
Thu, 02 Jul 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी का बोझ आम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। इसी बदहवासी में वह अपनी जान दे रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि पिछले छह महीनों में यह आंकड़ा 31 तक पहुंच चुका है।
सासनी में मंगलवार को पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। इससे पहले 27 जून को शहर के स्टेशनरी व्यापारी ने छह करोड़ रुपये के कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली थी। 27 जून को ही सिकंदराराऊ के गांव गिनौली किशनपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। बीते छह महीनों में 28 से अधिक लोग मानसिक तनाव के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
मन कक्ष में अवसाद के मरीज
बढ़ते मानसिक तनाव की गवाही जिला अस्पताल का मन कक्ष भी दे रहा है। आंकड़ों के मुताबिक यहां रोजाना औसतन चार से पांच लोग गंभीर अवसाद की स्थिति में परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी एक दंपती काउंसिलिंग के लिए पहुंचा। परिवार के व्यवहार से महिला आत्महत्या की स्थिति तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 523 लोग अवसाद से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 75 फीसदी युवा हैं, जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है।
विशेषज्ञ की सलाह : बात करें, रास्ता निकलेगा
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डाॅ. ललित कुमार ने बताया कि आत्महत्या कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति गुमशुम है, चिड़चिड़ा हो रहा है या अकेले रहने लगा है, तो उससे बात करें। आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का हल काउंसिलिंग और अपनों के साथ से निकाला जा सकता है।
अलग-अलग वर्गों में अवसाद की वजहें भी अलग-अलग हैं
पुरुष : पुरुषों में अवसाद की सबसे मुख्य वजह आर्थिक तंगी और कर्ज का बढ़ता दबाव है। इसके अलावा व्यक्तिगत कारण भी हैं, जो उनकी भावनाओं और गिरते स्वास्थ्य से जुड़े हैं।
किशोर : किशोरों और छात्र-छात्राओं में कॅरिअर का दबाव और प्रेम प्रसंग में असफलता अवसाद की मुख्य वजह बनकर उभर रही है।
महिलाएं : महिलाओं में अवसाद का सबसे बड़ा कारण पति का हिंसक या उदासीन व्यवहार और ससुराल पक्ष या परिवार द्वारा दिए जा रहे ताने हैं।