फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lights will up in villages by 164 crore

164 करोड़ से गांवों में होगा विद्युतीकरण

Sun, 22 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 22 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। प्रधानमंत्री की पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से हाथरस लोकसभा क्षेत्र के विद्युतविहीन गांवों का अंधेरा जल्द ही दूर हो जाएगा। सांसद राजेश दिवाकर के प्रयास से केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 164 करोड़ रुपये हाथरस लोकसभा क्षेत्र के लिए मंजूर किए हैं। जल्द ही यह धनराशि बिजली महकमे को मिलनी शुरू हो जाएगी और उसके बाद योजना से विद्युतविहीन गांवों के विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद दिवाकर ने बताया कि इस योजना के अलावा भी दो साल के कार्यकाल में 70 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण कराया गया है, जिसके बाद क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत भी किया था। सांसद ने े मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। रेलवे संबंधी यात्रियों के लिए हर प्रकार सुविधा दिलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और संासद निधि से करोड़ों रुपये की लागत से दर्जनों सड़कों का निर्माण कराया गया है। इतना ही नहीं कई पुलों के लिए लाखों रुपये का बजट भी सरकार से मंजूर कराया। लोगों को चाहे वो चिकित्सा क्षेत्र हो या शिक्षा। सभी तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया गया है। जो काम यूपीए सरकार 60 सालों में नहीं कर पाई, उससे कहीं ज्यादा काम दो साल के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed