फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lightning fell buffalo katra burnt to ashes in Hathras

Hathras News: कर्ज लेकर खरीदी थी भैंस, दूध बेचकर करता था गुजारा, गिरी आकाशीय बिजली, भैंस-कटरा जलकर राख

Tue, 24 Jan 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 07:43 PM IST
सार

सिकंदराराऊ के गांव बारमऊ में रात झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से उसमें बंधी एक भैंस व कटरे की जलकर मौत हो गई। किसान ने यह भैंस कर्ज लेकर खरीदी थी।

विज्ञापन
Lightning fell buffalo katra burnt to ashes in Hathras
पशु की लाश को दफनाता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के गांव बारमऊ में सोमवार की रात झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से उसमें बंधी एक भैंस व कटरे की जलकर मौत हो गई। युवक ने कुछ समय पहले ही कर्ज लेकर भैंस खरीदी थी। इसी का दूध बेचकर उसका गुजारा होता था। 

विज्ञापन


 ग्रामीणों के अनुसार रात में तेज बारिश शुरू हो गई। बादल भी गरजने लगे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सुनाई दी। बिजली के झोपड़ी पर गिरने से आग लग गई। जब तक लोग अपने घरों से निकलते झोपड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगी। इससे झोपड़ी में बंधी एक भैंस और दो कटरे बुरी तरह जल गए। 
विज्ञापन


 भैंस स्वामी रामदयाल ने बताया कि कुछ समय पहले कर्ज लेकर भैंस ली। दूध बेचकर घर का गुजर बसता करता था। छह लड़कियां ही हैं, लड़का एक भी नहीं है। सब जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्यों का भैंस और कटरा के जलने से हुई घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, पशुपालन विभाग के डाक्टर, लेखपाल ने मौके पर जाकर पड़ताल की। ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed