फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   light jewelery in the market

महंगाई: बढ़ी हल्के आभूषणों की मांग, बाजार में आए 15 ग्राम वाले सोने के नेकलेस, कम वजनी चेन-अंगूठी

Mon, 28 Apr 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

बाजारों में अभी तक 20 ग्राम वजन से कम का कोई नेकलेस नहीं मिलता था, लेकिन अब 12 से 15 ग्राम वजन में भी नेकलेस तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये रहती थी, अब इसी कीमत में उससे आधे वजन के नेकलेस मिल रहे हैं।

विज्ञापन
light jewelery in the market
शहर की एक दुकान पर आभूषण पसंद करते ग्राहक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोने के भाव लगभग एक लाख रुपये तौले के करीब पहुंच गए हैं। कीमतों में जबरदस्त उछाल से गहनों के बाजार में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। अब बाजारों में सोने के कम वजन के आभूषण उतारे जा रहे हैं। वर्तमान में जारी सहालग में 12 से 15 ग्राम वजन के सोने के नेकलेस बाजार में आए हैं, जबकि कुछ दिन पहले तक 20 ग्राम से कम वजन के नेकलेस नहीं मिलते थे।

विज्ञापन


सहालग में सोने के गहने खरीदना एक आम आदमी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब अधिकांश लोग कम वजन के आभूषण की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इसका बजट पहले से निर्धारित होता है। बाजारों में अभी तक 20 ग्राम वजन से कम का कोई नेकलेस नहीं मिलता था, लेकिन अब 12 से 15 ग्राम वजन में भी नेकलेस तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये रहती थी, अब इसी कीमत में उससे आधे वजन के नेकलेस मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मिल रही है कम वजन की चेन व अंगूठी
बाजारों में नेकलेस के साथ ही कम वजन की चेन व अंगूठी भी आ गईं हैं। बेहद खूबसूरत डिजाइन में अब 1.5 ग्राम में भी अंगूठी तैयार की जा रही हैं, जबकि पहले यह तीन ग्राम से कम में नहीं बन पाती थी। इसी तरह अब सात ग्राम वजन में गले की चेन तैयार की जा रही हैं, जो पहले 10 ग्राम से नीचे नहीं बनती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के भाव एक लाख रुपये तौले तक पहुंचने से लोगों की सोच में बड़ा बदलाव हुआ है। इसलिए हमें कारोबार में बदलाव करना पड़ा है। अब हम पहले ग्राहक का बजट पूछते हैं, उसके बाद उन्हें अलग-अलग गहने दिखवाते हैं। अब ग्राहक वजनी गहने नहीं ले रहे हैं। हल्के गहने ही पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में 15 ग्राम के सोने के नेकलेस आ गए हैं।-राजेश अग्रवाल, सराफ।
हम इस समय मुंबई से हल्के आभूषण बनवा रहे हैं। इसमें 15 ग्राम के नेकलेस भी शामिल हैं। सोने की कीमत अधिक होने से लोगों की खरीद करने की क्षमता घटी है, उसी के हिसाब से अब गहने की बिक्री की जा रही है। सोने के हल्के नेकलेस इसी वजह से बिक रहे हैं। सोने के साथ चांदी में भी अलग-अलग हल्के गहने तैयार किए जा रहे हैं।-दीपेश अग्रवाल, सराफ।

सोने का भाव

  • सोना 24 कैरेट - 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट - 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 20 कैरेट- 82,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट - 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी -99,700 रुपये प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed